फीचर्डराष्ट्रीय

अमेरिका भारत की तरक्की में पूरा सहयोग देगा: ओबामा

obama indiaनई दिल्ली : दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडोटोरियम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका भारत की तरक्की में पूरा सहयोग देगा। ओबामा ने मंच पर आते ही हिंदी में नमस्ते कहा और ‘बहुत धन्यवाद’ कहा। ओबामा ने कहा कि,”सेनोरीटा, बड़े बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें…यू नो व्हाट आई मीन।” उन्होंने कहा कि,”मुझे विश्वास है कि भारत अमेरिका का बेस्ट पार्टनर हो सकता है। भारत उन दोशों में शामिल है जहां लोग तेजी से ऊपर उठ रहे हैं।” ओबामा ने कहा कि,”भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और ऐसे में यहां क्लीन एनर्जी का होना बेहद जरूरी है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि,”भारत और अमेरिका के लोग बहुत मेहनती हैं। भारत ऐसा देश है जहां चाय वाला पीएम बन सकता है तो अमेरिका भी ऐसा देश है जहां कुक का पोता राष्ट्रपति बन सकता है।” ओबामा ने कहा कि,”हम जैसे देश संपूर्ण नहीं हैं और हमारे सामने बहुत चुनौतिया हैं। भारत में बहुत विविधता है जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल है।” गौरतलब है कि ओबामा के तीन दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। आज दोपहर करीब 2 बजे ओबामा सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button