अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन सख्त, अवैध रूप से रहने वाले सिख को भारत भेजेगा

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के दौरान मेक्सिको के रास्ते से अमेरिका में अवैध तरीके से आने वाले 39 साल के सिख को वापस भारत भेजा जायेगा।बलजीत सिंह नाम के शख्स ने 12 साल पहले टेक्सास की सीमा को अवैध तरीके से पार किया था।

बलजीत सिंह के टखनों पर एक म़ॉनीटर लगाया गया है। बलजीत को एक हफ्ते की हिरासत में लिया गया था। तीन महीनों में उन्हें भारत लौटना होगा। बलजीत सिंह ने खुद के अमेरिका में आश्रय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उनके मामले को खारिज कर दिया गया।
आपको बता दें कि अमेरिका में ट्रंप शासन के आने के बाद सख्ती बढ़ गई है। ट्रंप ने चुनाव में आने से पहले वहां की जनता से वादा किया था कि वह अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 110 लाख लोगों को निष्कासित कर देंगे और अमेरिका के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की खोज करेंगे।