अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

अमेरिका में सिरफिरे ने एक कॉलेज के 10 छात्रों को गोलियों से भूना

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

or1ऑरेगन। अमेरिका के ऑरेगन स्टेट में एक20 वर्षीय बंदूकधारी ने एक सामुदायिक कॉलेज पर गोलीबारी कर 10 स्टूडेंट्स को मार डाला। 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर भी मारा गया। वह भी इसी कॉलेज का स्टूडेंट था। घटना गुरुवार को रोसेबर्ग स्थित उम्पका कम्युनिटी कॉलेज परिसर में हुई, जहां करीब तीन हजार छात्र पढ़ते हैं। हमलावर ने पहले पीड़ितों को जमीन पर लेटने को कहा। उसके बाद उन्हें खड़ा होकर उनका मजहब बताने को कहा और गोली मार दी। अधिकारियों ने वारदात का इंटरनेशनल लिंक होने से फिलहाल इनकार कर दिया है। गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान क्रिस हार्पर मर्सर (26) के तौर पर हुई है। उसके पास से चार बंदूकें बरामद की गई हैं। इनमें तीन पिस्टल और एक राइफल है। हमले के दौरान कॉलेज में अफरातफरी मची रही। स्टूडेट्स के पेरेंट्स भी इस बीच वहां पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button