अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी कांग्रेस में तुलसी गैबार्ड का दबदबा

tulsi gaibardवाशिंगटन : सांसद तुलसी गैबार्ड को अमेरिकी कांग्रेस की 25 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिकी कांग्रेस की एकमात्र हिंदू सदस्य तुलसी (33) को सीक्यू-रोल कॉल की नई पुस्तक पावरफुल विमेन: द 25 मोस्ट इन्फ्लूएंशियल विमेन इन कांग्रेस की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में कांग्रेस की सर्वाधिक कुशल एवं प्रभावशाली महिला नेताओं को शामिल किया गया है। पुस्तक में कहा गया है कि तुलसी को कांग्रेस का सदस्य बने अभी मात्र दो वर्ष हुए हैं लेकिन इतने कम समय में वह डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर काम करने में सक्षम रही हैं और सदन की सशस्त्र सेवा समिति और विदेशी मामलों की समिति में सैन्य एवं विदेशी मामलों पर बात करने वाली मुख्य आवाज बनी हैं। तुलसी हवाई से डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी महिला सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button