फीचर्ड

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: हिलेरी ने ट्रंप को हराया

img_20160927113058अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए हुई बहस में हिलेरी ने ट्रंप को हरा दिया है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट में रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने सभी को यह कहकर चौंका दिया कि यदि इस चुनाव में डेमोक्रेट उम्‍मीद्वार हिलेरी क्लिंटन जीती तो उन्‍हें वह अपना पूरा समर्थन देंगे। 
हुई जबरजस्त बहस 
मंगलवार शुरू हुई इस बहस में दोनों के बीच देश की अार्थिक नीतियों से लेकर सुरक्षा और विदेश नीति को लेकर जबरदस्‍त बहस हुई। राष्‍ट्रपति पद के लिए यहां नवंबर में चुनाव होने हैं। दोनों नेताओं के बीच जारी बहस अमरीकी चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
करोड़ों लोगों ने देखा
न्यूयॉर्क में हुई इस बहस को करोड़ों लोगों ने अपने टीवी सेट पर भी देखा। चुनाव के दिन नजदीक आते-आते दोनों उम्मीदवारों की लोकप्रियता में बहुत कम अंतर रह गया है। फिलहाल इसमें क्लिंटन, ट्रंप से कुछ ही आगे हैं। यह बहस भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई।
परमाणु हथियारों पर राय
इस बहस के दौरान रिपब्लिकन उम्‍मीद्वार डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि परमाणु हथियारों से दुनिया को सबसे बड़ा खतरा है। लेकिन ग्‍लोबल वार्मिंग के लिए यह जिम्‍मेदार नहीं हैं।
 

Related Articles

Back to top button