राष्ट्रीय
अरुणाचल प्रदेश में भू-स्खलन, 15 मौत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/04/tawang_2_2016422_124244_22_04_2016.jpg)
तवांग। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुए भू-स्खलन में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं कई अन्य मलबे में दबे बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा।
इसके अलावा बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को भी रवाना कर दिया गया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।