अजब-गजब
अरे बाप रे! इस सनकी लड़के ने जानबूझकर कटवा लिए दोनों कान और नाक
![अरे बाप रे! इस सनकी लड़के ने जानबूझकर कटवा लिए दोनों कान और नाक](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/nak-kan.jpg)
22 साल के इस लड़के ने नाक कटवा दी। अपने बाप की नहीं, खुद की। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह चाहता था कि उसका चेहरा इंसानों की खोपड़ी जैसा दिखे। अपनी इस तमन्ना को पूरी करने के लिए इसने ना सिर्फ अपनी आधी नाक कटवा डाली बल्कि दोनों कान भी हटवा दिए। इसकी सनक यही तक सीमित नहीं रही…
डरावनी शक्ल वाला यह लड़का पेशे से खुद एक टैटू आर्टिस्ट है। नाम है एरिक यीनर हिनकैपी। प्यार से लोग इसे कालका स्कल भी कहते हैं। पिछले दो साल में इसने अपनी शारीरिक बनावट में कई बदलाव करवाए। कई सर्जरी करवानी पड़ी। इस दौरान दर्द भी बहुत हुआ। मगर कष्ट की परवाह किए बगैर अपनी ख्वाहिश पूरी की।
![अरे बाप रे! इस सनकी लड़के ने जानबूझकर कटवा लिए दोनों कान और नाक](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/nak-kan.jpg)
कालका ने अपनी जीभ भी दो हिस्सों में कटवा ली। पूरे चेहरे पर टैटू बनवाने से भी मन नहीं भरा तो जनाब ने जीभ पर भी टैटू गुदवा लिए। जब भी यह लड़का सार्वजनिक जगहों पर जाता है, लोग इसकी सूरत देखकर डर जाते हैं। मगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह अपने नए अवतार से खुश है। फेसबुक पर इसने नए लुक में अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
कालका स्कल कोलंबिया का रहने वाला है। यह अपने देश का पहला ऐसा शख्स है जिसने अपनी मर्जी से कान, नाक और जीभ कटवा ली। यही नहीं, इस लड़के ने बाल मुंडवा लिए जिसके बाद इसके सिर पर की गई पीयर्सिंग भी साफ-साफ देखी जा सकती है।
मां की मौत के बाद से ही कालका ने अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया था। ऐसा उसने मां के गम की वजह से नहीं किया। उसने बताया कि बचपन से ही वह टैटू के प्रति आकर्षित था। मगर मां ने कभी भी इसकी इजाजत नहीं दी।