मनोरंजन

अर्जुन को सच्चा दोस्त मानती हैं परिणीति

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ,अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं। परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इश्कजादे और नमस्ते इंग्लैंड में काम किया है। दोनों एक साथ संदीप और पिंकी फरार में भी नजर आएंगे। परिणीति और अर्जुन अच्छे दोस्त बन गए हैं।परिणीति ने कहा कि बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढऩा मुश्किल है और इस बात की उन्हें खुशी है कि अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिल गया।

टॉक शो फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2 के एक एपिसोड में परिणीति ने ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अर्जुन के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछने पर परिणीति ने कहा, हमारे बीच दोस्ती-नफरत का रिश्ता है। बॉलीवुड में एक सच्चा दोस्त मिलना कठिन है और अर्जुन मेरे एक सच्चे मित्र हैं। अर्जुन के साथ अपने ऑफ स्क्रीन केमिट्री के बारे में परिणीति ने कहा, मुझे अपनी तस्वीर लेने के लिए अपना फोन उन्हें देने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन जब मैं गैलरी में देखती हूं तो 50 से ज्यादा सेल्फी होती हैं और सारी की सारी अर्जुन की ही रहती हैं।

Related Articles

Back to top button