मनोरंजन

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया को अदालत से मिला तलाक, 21 साल बाद टूटा रिश्ता

मुम्बई : फेमिली कोर्ट से अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया को तलाक मिल गया है। इस तरह 21 साल बाद उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से टूट गया। फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को अर्जुन और मेहर की आपसी सहमति के बाद तलाक दिया है। बांद्रा फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। 6 महीने बाद उन्हें तलाक मिल गया है। अर्जुन की दोनों बेटियां माहिका और मायरा अपनी मां मेहर जेसिका के साथ रहेंगी। अर्जुन रामपाल ने 1998 में उस समय की सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद 28 मई 2018 को दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। दंपति के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही हैं। 2018 में उन्होंने अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी।

इसके बाद अर्जुन किराए के घर में शिफ्ट हो गए। अर्जुन और मेहर ने अलगाव की घोषणा के वक्त एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 20 साल की खूबसूरत जर्नी के बाद और अच्छी यादों के बाद अब अलग-अलग रास्ते तय करने का निर्णय लिया है। हमने महसूस किया है कि हम दोनों को अलग मंजिल की तरफ जाना है। हम दोनों हमेशा साथ में अच्छे रहे हैं और आगे भी हम एक दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे लेकिन अब एक नई जर्नी के साथ। हम हमेशा जरूरत पड़ने पर अब भी एक दूसरे के साथ रहेंगे। अब अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग शादी करने की भी अटकलें हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला ने बेटे अरिक को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल पार्टी में हुई थी।

Related Articles

Back to top button