![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-12-copy-1.png)
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के कसौली में सर्वोच्च न्ययालय आदेश पर अवैध निर्माण हटवाने पहुंची एक सरकारी महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अवैध होटल हटाने पहुंचे सरकारी दस्ते पर होटल मालिक ने ही गोलियों से हमला कर दिया। हत्या के बाद से होटल मालिक फरार है। करीब दिन में 2.45 बजे नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय कुमार ने फायरिंग की जिसमें टाऊन एंड कंट्री प्लानर शैलबाला और मज़दूर गुलाब सिंह को गोली लगी, महिला अधिकारी और मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला अधिकारी को मृत घोषित कर दिया। शैलबाला के सिर में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। मजदूर गुलाब सिंह को छाती में गोली लगी है, घायल गुलाब सिंह को पीजीआई चंडीगढ के लिए रैफर किया गया है।
धर्मपुर पुलिस स्टेशन में सहायक टाउन कंट्री प्लानर शैलबाला की हत्या का केस दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस विजय कुमार को तलाश करने में जुट गई है। हथियार के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि गोली नजदीक से किसी पिस्टल जैसे छोटे हथियार से चलाई गई है। वहीँ उच्चतम न्यायलय ने घटना को बेहद गंभीर बताया, अवैध निर्माण हटाने वाली टीम को पर्याप्त सुरक्षा न देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और हिमाचल प्रदेश सरकार से घटना पर रिपोर्ट मांगी। उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवाई का करेगा। उधर, न्यायाधीश मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने हिमाचल के वकील के इस बयान को गलत बताया कि गोली चलने से पहले कार्रवाई शांतिपूर्वक चल रही थी, न्यायाधीश गुप्ता ने बताया कि हमने टीवी पर देखा कि आरोपी सरकारी टीम से किस तरह बहस कर रहा था। क्या पुलिस वहां गोली चलने का इंतज़ार कर रही थी। गोली चलने के बाद भी आरोपी को पुलिस ने क्यों नहीं पकड़ा।