ज्ञान भंडार

अशोकनगर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो मजदूरों की मौत, 28 घायल

ashoknagar_tractor_accident_news_2016930_152544_30_09_2016अशोकनगर। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर लखेरी गांव ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृत महिलाओं में गोराबाई पति गौरीशंकर उम्र चालीस बर्ष निवासी नहर कालोनी अशोकनगर एवं मुन्नीबाई पति घनश्याम उम्र 41 बर्ष निवासी नहर कालोनी अशोकनगर शामिल हैं।

एक महिला रामकली बाई पति जालमसिंह अहिरवार गंभीर रुप से घायल है। एसपी संतोषसिह गौर के अनुसार घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्राली सड़क से उतरकर खेत की ओर जा रही थी और तभी यह पलट गई।

Related Articles

Back to top button