टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

असम और हिमाचल में आया भूकंप, अभी नुकसान की खबर नहीं

असम और हिमाचल में आज तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर दोनों भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

सुबह 7:03 बजे असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटकें महसूस किए गए। लोग झटकें महसूस होने के बाद अफरा-तफरी में घर से बाहर निकले। अभी तक किसी भी दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। पहले लगातार हो रही बारिश के अब चंबा में आज देर रात 12.05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button