राजनीतिराज्य

(अहमदाबाद) आप के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

अहमदाबाद (एजेंसी)| मुश्किल दौर से गुजर रही गुजरात कांग्रेस के लिए आज राजकोट से अच्छी खबर आई है| जहां आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए| आज राजकोट में कांग्रेस संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था|

आप के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिलराजकोट शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुंवरजी बावलिया की ध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजकोट और सौराष्ट्र के आम आदमी पार्टी के नेता अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए| जिसमें आम आदमी पार्टी के सौराष्ट्र जोन संगठक जतीन भट्ट, संगठन सचिव (वांकानेर) जगदीश अंधारा, आईटी सेल के निरीक्षक इब्राहिम सोनी के अलावा जयेशभाई, अतुलभाई रूपापरा, कपिल व्यास, हजेका गांधी, बुरहान वैद्य, रमीज खशी, सामद अरोरा, दानिश अरोरा, उमर खत्री और हारून इत्यादि शामिल हैं| प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश पंड्या, राजकोट महानगर पालिका कांग्रेस पक्ष के नेता वशराम सागठिया समेत प्रदेश नेता जशवंतसिंह भट्टी, जीतुभाई भट्ट, रहीमभाई सोरा, डॉ. धरम कांबलिया समेत शहर कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत किया|

Related Articles

Back to top button