उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

आंधी-तूफान से लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। आर्थिक नुकसान भी हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली, जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तथा फतेहपुर, कासगंज और सम्भल जिले में आंधी-तूफान के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इन आपदाओं से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राहत आयुक्त को आपदा से हुई हानि व प्रभावितों को प्रदान की गई राहत के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

 

Related Articles

Back to top button