स्पोर्ट्स

आईपीएल नीलामी सोमवार को, 351 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

पहली बार असोसिएट्स देशों के छह खिलाड़ी भी शामिल

मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मुकाबले के 10वें सत्र के लिए सोमवार को बेंगलुरु नीलामी होगी। इस नीलामी में कुल मिलाकर 351 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें पहली बार असोसिएट्स देशों के छह खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें अफगानिस्तान के पांच खिलाड़ी हैं।

कप्तान असगर स्तानजकई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, राशिद खान और दौलत जारदान शामिल हैं। शहजाद और राशिद का बेस प्राइस सबसे ज्यादा, 50 लाख रुपये, रखा गया है। यूएई के बल्लेबाज चिराग सूरी को असोसिएट्स देशों से चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। कुल 351 खिलाड़ियों में से 122 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। यह फाइनल लिस्ट आठों फ्रेंचाइजी द्वारा उनकी पसंद बताने के बाद तैयार की गई है। शुरुआती लिस्ट में कुल 799 खिलाड़ी शामिल थे।

भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उन सात खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स , इयान मॉर्गन और क्रिस वोक्स हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और पैट कमिंस और श्री लंका के एंजलो मैथ्यूज भी शामिल हैं। शुरुआती सूची में नौ देशों के 160 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल थे। इनमें पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं था। इसमें 699 अनकैप्ड खिलाड़ी भी सूची में थे।

Related Articles

Back to top button