स्वास्थ्य

आगरा में डेंगू से 122 कैदी बीमार

grआगरा (एजेंसी)। ताजनगरी आगरा के केंद्रीय कारागृह के 120 अधिक कैदियों एवं उप अधीक्षक में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। कैदियों और कारागृह के उप अधीक्षक के.पी.सिंह को जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 1०० मरीजों का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और 23 का जिला अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीआर वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अन्य कैदियों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को जेल में सफाई अभियान भी चलाया गया।

Related Articles

Back to top button