अपराधटॉप न्यूज़

आगरा में लेखपाल ने बच्ची से की दुराचार की कोशिश

800x480_IMAGE57559371आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। आरोप उसके परिवार के परिचित लेखपाल पर है। उसने बच्ची को नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया। इसकेबाद उसके शरीर को नाखूनो से नोंच डाला। उसके शरीर पर नोंचे जाने के निशान देखकर ही उसकी मां को इस दरिंदगी की जानकारी मिली। उसने ही लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मूलरूप से टूंडला की रहने वाली महिला थाना न्यू आगरा क्षेत्र में अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

दस साल से उसके घर पर फीरोजाबाद की एक तहसील में तैनात न्यू आगरा क्षेत्र के निवासी लेखपाल का आना-जाना था। शुक्रवार रात को भी लेखपाल घर आया था। महिला छत पर सो रही थी। वह मौका देखकर बच्ची के साथ खेलने का नाटक करने लगा। इसी बीच उसे लड्डू दिया। इसमें नशीला पदार्थ मिला रखा था। बच्ची लड्डू खाते ही होश खो बैठी।

इसके बाद लेखपाल ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। उसके शरीर को नाखूनों से नोंचा और चुपचाप वहां से चला गया। बच्ची की मां ने उसके शरीर पर नाखूनो के निशान देखे। बच्ची रोए जा रही थी। उसने रोते-रोते लेखपाल का नाम लेकर बताया कि यह सब अंकल ने किया है। पुलिस ने तलाश कर रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुराचार के प्रयास और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button