राष्ट्रीय

आचार्य होंगे हिमाचल प्रदेश के 25वें राज्यपाल

devberetशिमला: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने  हिमाचल प्रदेश के साथ बिहार के राज्यपाल के रुप में राम नाथ कोविंद की नियुक्ति को भी अपनी मंजूरी प्रदान की है। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने वाले दिन से प्रभावी मानी जाएगी। इस समय राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी, 2015 से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार नवनियुक्त राज्यपाल का संबंध हरियाणा से है। उनकी गणना संस्कृत के नामी विद्वानों में की जाती है। उनका जन्म 13 फरवरी, 1943 को हुआ। वह 36 साल से योग की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने पी.एच.डी. तक शिक्षा के साथ-साथ कई उपाधियां भी प्राप्त की है। साथ ही आदर्श आर्यवीर प्रत्रिका के प्रधान संपादक भी है।हिमाचल प्रदेश में अब तक 3 ही राज्यपाल अपना कार्यकाल पूरा कर पाए हैं। इसमें 27 जनवरी, 2015 को पद से भारमुक्त होने वाली उर्मिला सिंह के अलावा हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद प्रथम राज्यपाल रहे एस. चक्रवती और वी.एस. कोकजे ने ही अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रदेश के बाकी राज्यपाल सक्रिय राजनीति में वापस लौटने सहित अन्य कारणों से अना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सुरेंद्र नाथ के पास जिस समय राज्यपाल के पद का अतिरिक्त जिम्मा था, उस समय उनकी कामरू नाग में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। शीला कौल को अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण पद छोड़ना पड़ा था। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश के 2 राज्यपालों वीरेंद्र वर्मा व आर.के. एस. गांधी को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। होकिशेसेमा और सुधाकर राव नाइक को सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा की वजह से यह पद छोड़ना पड़ा। गुलशेर अहमद को मध्य प्रदेश में बेटे के चुनाव प्रचार में भाग लेने के कारण निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर पद से हटना पड़ा था। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही केंद्र सरकार ने प्रदेश के राज्यपाल ए.के. बनर्जी को कर्नाटक, रमा देवी को कर्नाटक, आर. रच्चैया को केरल, विष्णुकांत शास्त्री को उत्तर प्रदेश और प्रभा राव को राजस्थान तब्दील कर दिया गया था। इसी तरह लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे बलिराम भगत ने प्रदेश के राज्यपाल के पद पर सबसे कम 4 माह काम किया। साथ ही इस समय राजस्थान के साथ हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कल्याण सिंह अब देववर्त के शपथ लेने के बाद अतिरिक्त भार से मुक्त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button