अद्धयात्म

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalएजेंसी/ मेष- साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। पहल करने में आगे रहेंगे। भाग्य की प्रबलता से आस्था और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म, अध्यात्म में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष- हानि-लाभ का भलिभांति विचार कर ही कोई कार्य करें। प्रलोभन में आकर जल्दबाजी से बचें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। गरिमा एवं गोपनीयता बनाए रखें। दिन सामान्य।

मिथुन- सक्रियता और उत्साह बढ़त पर रहेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। दाम्पत्य में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। सौदे, समझौते पक्ष में बनेंगे। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन उत्तम।

कर्क- सहजता से किसी पर भरोसा न करें। लाभ की तुलना में मेहनत का प्रतिशत अधिक रह सकता है। लालच में नुकसान उठाना पड़ सकता है। विपक्ष सक्रिय रहेगा। दिन सामान्य। खर्च पर अंकुश रखें।

सिंह- निजी प्रयासों को बल देने वाला समय है। मित्रों और प्रियजनों पर भरोसा बढ़ेगा। उनसे महत्वपूर्ण भेंट संभव है। संतान से लाभ। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। आदर्शवाद बढ़ेगा। दिन हितकर।

कन्या- यदि आपको लगता है कि जो आप कर रहे हैं सही है तो उसे करने में संकोच न करें। परिजनों को आपको समझने में समय लग सकता है। कामकाज अच्छा रहेगा। स्वार्थ से बचें।

तुला- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। रक्त संबंधियों और करीबियों का भरोसा जीतेंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। मनोबल उूंचा रहेगा। दिन उत्तम।

वृश्चिक- घर में मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। सबका यथोचित आदर सम्मान करें। महत्वपूर्ण निर्णय अपनों की सलाह से ले सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। सेहत का ध्यान रखें।

धनु- अनोखी कोशिशें से सभी को प्रभावित करेंगे। लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। लोग शुभ प्रस्ताव लेकर स्वतः आ सकते हैं। दिन अनुकूलता और उन्नति के अवसर बढ़ाने वाला।

मकर- मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और शत्रु वह स्वयं ही होता है। विपक्ष की निष्क्रियता कहीं आपको लापरवाह न बना दे इसका ध्यान रखें। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य से शुभ।

कुंभ- लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नए प्रयोगों और प्रयासों से करियर कारोबार में औरों से आगे खड़े नजर आएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मित्र सहयोगी होंगे। बौद्धिकता को बल मिलेगा।

मीन- कार्य व्यापार में सभी का समर्थन उत्साहित रखेगा। संसाधनों में वृद्धि संभव है। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रशासनिक कार्याें पर फोकस बढ़ाएं। दिन उत्तम फलकारक। संपत्ति के मामले बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button