अजब-गजबफीचर्ड

आज का राशिफल : 6 मई 2018

मेष : जातक किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ें। व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकारियों के साभ उग्र चर्चा में न उतरें, वही आपके लिए हितकारी है। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष : नए कार्य का प्रारंभ आज न करें तो उत्तम रहेगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतें। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
मिथुन : जातक को आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजक प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे।
कर्क : आज जातक व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।
सिंह : आज का दिन जातक के लिए प्रणय-प्रसंग अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।
कन्या : धनहानि की आशंका, शारीरिक तौर पर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। क्रोध पर संयम रखें। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा।
तुला : प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन उत्तम।
वृश्चिक : जातक को किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेश जी की सलाह है। परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। निर्धारित कार्य सम्पन्न न होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।
धनु : आज कार्य में सफलता मिलेगी, धन लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे। मध्याह्न के बाद कुछ दुविधा में रहेंगे। अधिक खर्च हो सकता है।
मकर : जातक के मन में व्यग्रता रहेगी इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना हो। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।
कुम्भ : सामाजिक क्षेत्र में जातक अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी, आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन अधिक खर्च न करें।
मीन : उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। पिता और बड़ों के आशीर्वाद प्राप्त होंगे, उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आज का दिन लाभदायी है।

Related Articles

Back to top button