राज्यराष्ट्रीय

आज पदभार संभालेंगे नए एयर मार्शल केएस गिल

AirMarshal kS Gillइलाहाबाद। एयर मार्शल कुलवन्त सिंह गिल एक अगस्त को मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त एयर मार्शल श्री गिल ने दिसम्बर 1977 में भारतीय वायुसेना के उड़ान शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। इन्हें 7000 घंटे उड़ान भरने का अनुभव है। 36 वर्ष के अपने सेवा काल के दौरान इन्होंने देश के लगभग सभी प्रकार के क्षेत्रों में विस्तृत उड़ान भरी है। एयर मार्शल श्री गिल विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देशन, अनुदेशन तथा कमान पदों पर कार्य कर चुके हैं। अपने सेवाकाल के विभिन्न चरणों में इन्हें चार स्टेशनों को कमान करने का सम्मान प्राप्त है। वायुसेना स्टेशन लेह को कमान करते समय इन्होंने अनेक अग्रिम वायु बेसों तथा एडवांस लैडिंग ग्राउंड का सूत्रपात करने एवं उन्हें सक्रिय बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है। आखिरकार वायुसेना स्टेशन लेह को ‘पश्चिम वायु कमान की शान घोषित किया गया। फलस्वरूप वर्ष 2010 में एयर मार्शल को राष्ट्रपति द्वारा अतिविशिष्ट सेवा मेडल से पुरस्कृत किया गया। वह संयुक्त राष्ट्र मिशन कांगों के सैन्यदल के प्रथम कमांडर भी थे। मध्य वायु कमान के वायु अफसर कामंडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण करने के पूर्व एयर मार्शल गिल प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के कमाडेंट के पद पर कार्यरत थे। अब तक इस पद पर एयर मार्शल जे चौहान थे, जो गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गए। 

Related Articles

Back to top button