![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/petrol1-3.png)
नई दिल्ली: कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले 70 के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके चलते 2 दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट आ गई। पेट्रोल का भाव आज 20 पैसे और डीजल का भाव 15 पैसे घटा। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.66 रुपए से घटकर 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 76.08 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 73.11 रुपए और कोलकाता में 72.55 रुपए प्रति लीटर है।
#FuelPriceCut | Petrol & diesel prices cut in the range of 15-18 paise across 4 major cities. Here's what they look like currently pic.twitter.com/xVMJuJi1eJ
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) December 21, 2018
इसी तरह दिल्ली में डीजल के भाव में 15 पैसे की गिरावट आई। दिल्ली में डीजल का भाव 64.39 रुपए, मुंबई में 67.39 रुपए, बंगलौर में 65.74 रुपए, चेन्नई में 67.98 रुपए और कोलकाता में 66.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। पिछले 2 महीने में दिल्ली में पेट्रोल का भाव 12 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 11 रुपए प्रति लीटर घट चुका है।पिछले 3 महीने में क्रूड
के भाव में 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। कल रुपया डॉलर के मुकाबले 69.70 पर बंद हुआ था। वहीं क्रूड साल में पहली बार 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गया। इन दोनों से ही भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। हम अपनी जरूरत का अधिकतर तेल आयात करते हैं। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता है तो हमे आयात के लिए कम रुपए देने पड़ते हैं।