अद्धयात्म

आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए

मेषः
आपके नये दोस्त बन सकते हैं। लव लाइफ में कोई आ सकता है घर में ख़ुशी का माहौल होगा। कुछ लोग आपके खिलाफ जा सकते है। इसलिए आप घर के निर्णय सावधानी से लें। प्रेमी से किसी भी तरह के मतभेद से बचना चाहिए क्योंकि ये किसी बड़ी लड़ाई का कारण बन सकता है।

वृषभः
लव लाइफ में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय से मिलने का प्रोग्राम बनेगा मूड रोमांटिक है। लवर से फ़्लर्ट करेंगे। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसी स्थिति में आपको काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगे।

मिथुन
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आप अपने प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है।लव पार्टनर को सम्मान मिल सकता है किसी और के साथ ज्यादा दोस्ताना मिजाज न रखे धोखा मिल सकता है।

कर्क
दिन रोमांटिक रहेगा आज सफलता का मंत्र यही है कि अपने लवर की तारीफ करें लोगों की बातो में न आये। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं।आप अपने प्रियतम के साथ आनंद के पल बिताएंगे। शादी-शुदा लोगों के बीच बेकार का वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह
जीवनसाथी की कार्यस्थल पर तरक्की हो सकती है। ज्यादा खर्च करने से बचे नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते है। आज आपके प्रेम की डगर एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है।

कन्या
प्रेमी से आर्थिक लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा, जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला
आलस्य में वृद्धि होगी। प्रेमी के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सा खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से जीवनसाथी को लाभ मिलेगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अकेले लोगो को साथी मिल सकता है।

वृश्चिक
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पार्टनर से कोई प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से सुख प्राप्त होगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा मिलेगा जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा।

धनु
योजना बनाकर खर्च करें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। आप कोई रोमांचक काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर या धर्मिक स्थान पर जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातें बड़ी ना बन जाएं ख्याल रखे।

मकर
प्रेम में सब जायज है यह बात आज सार्थक होगी पार्टनर के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी हर बात पार्टनर को सुखकर लगेगी।आप का आकर्षण उसे आपके पास बार बार खीचेंगा। आपके रुके काम बन सकते हैं। आपकी मीठी वाणी से आपका पार्टनर खुश रहेगा। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। बेटी की तरक्की हो सकती है।

कुंभ
कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका तेज और आत्म विश्वास सबको प्रभावित करेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव आ सकता है। स्वभाव के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज घर में कोई पुरानी बात को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। कुछ लोगो के अनैतिक रिश्ते बन सकते है। पुराने लव रिलेशन ख़त्म कर नए लव रिलेशन बना सकते है ।

मीन
परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। खर्च अधिक बढ़ेंगे। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पोस्टिंग आपके विरुद्ध जा सकती है। पति को स्वास्थ्य से दिक्कतें हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रिश्ता तय हो सकता है नए आय के स्रोत विकसित हो सकते है।

Related Articles

Back to top button