अद्धयात्म

आज रविवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात

आज रविवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगातमेष राशि-

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा

मिथुन राशि-

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आप को यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ सकती है। परंतु वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि-

आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

सिंह राशि-

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।

कन्या राशि-

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें

तुला राशि-

गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निर्धारपूर्वक निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप का मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा, जिससे आप को निर्णय लेने में कठिनता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिऐगा

वृश्चिक राशि-

व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद गणेशजी स्वास्थ्य संभालकर चलने की सलाह देते हैं। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा

धनु राशि-

आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।

मकर  राशि –

आजके दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कुंभ राशि  –

आज आप का दिन सानुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिस के फलस्वरूप आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि  –

मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सूचना देते हैं। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतित होगा। मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएँ इसका विशेष ध्यान रखिएगा।

Related Articles

Back to top button