अद्धयात्म

आज शनिवार के दिन इन 6 राशियों को मिलेगी कष्टों से मुक्ति, जाने राशिफल

मेष :-

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे।

वृषभ :-

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

मिथुन :-

आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

कर्क :-

आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आज दिन की शुरुआत आनंद पूर्वक रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

सिंह :-

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

कन्या :-

आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

तुला :-

आज कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं।

वृश्चिक :-

आज आपकी क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा। आज आपको कोई नया काम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा।

धनु :-

आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा।

मकर :-

आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें।

कुंभ :-

आज आप वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। पड़ोसी से कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं, इसलिए गणेश जी आज के दिन आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक परेशानियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है।

मीन :-

आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं।

Related Articles

Back to top button