अन्तर्राष्ट्रीय

आठ साल से नहीं बढ़ रही है मिशेल ओबामा की उम्र

michelle-obama-age_2016728_21166_28_07_2016फिलाडेल्फिया। डेमोक्रेटिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बराक ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के आठ साल के कार्यकाल के दौरान उनकी उम्र तो बढ़ी है। लेकिन, प्रथम महिला के तौर पर देश को लगातार “प्रेरित” करते रहने वाली उनकी “प्रतिभावान पत्नी” मिशेल ओबामा की उम्र नहीं बढ़ी है।

अपने संबोधन की शुरुआत में 54 वर्षीय ओबामा ने 12 साल पुराने पार्टी सम्मेलन को याद करते हुए यह बात कही। 2004 में बोस्टन में हुए सम्मेलन में पहली बार उन्हें बोलने का मौका मिला था।

उन्होंने कहा,”तब आप मेरी दो छोटी बच्चियों मालिया और साशा से मिले थे। अब वे युवा हैं और मुझे उन पर गर्व है। आपने मेरी होनहार पत्नी और साथी मिशेल को पसंद किया था। उसने मुझे बेहतर पिता और बेहतर पुरुष बनाया। उन्होंने प्रथम महिला के तौर पर देश को प्रेरित किया। वह ऐसी महिला हैं जिनकी उम्र एक दिन भी नहीं बढ़ी है।”

ओबामा ने कहा,”मैं जानता हूं मेरे लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। मेरी बेटियां मुझे हर समय इस बात की याद दिलाती हैं। वे कहती हैं- वाह, डैडी आप बहुत बदल गए हैं। यह सच है। मैं बोस्टन में युवा था और शायद बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए घबराहट भी हो रही थी।”

शिकागो में होगा ओबामा दंपती का पुस्तकालय

शिकागो। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने अपने राष्ट्रपति पुस्तकालय के लिए शिकागो में स्थान का चयन कर लिया है। दंपती के करीबी के अनुसार पुस्तकालय बनाने के लिए शहर के ऐतिहासिक जैक्सन पार्क का चयन किया गया है।

यह शिकागो यूनिवर्सिटी के नजदीक है। राजनीति में आने से पहले ओबामा यहां कानून पढ़ाते थे। पुस्तकालय में राष्ट्रपति ओबामा के दो कार्यकालों के ऐतिहासिक दस्तावेज और कागजात रखे जाएंगे। दो साल में इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button