राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आतंकवाद और पाकिस्तान परस्तों के लिए यहां स्थान नहीं : गिरिराज

grपटना। बिहार के पूर्व मंत्री और नवादा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान परस्त लोगों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। कुछ लोग हैं जो आतंकवाद परस्त हैं और उनका राजनीतिक मक्का-मदीना पाकिस्तान है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से कहा कि आंतकवाद परस्त लोगों को माला पहनानी चाहिए क्या? उन्होंने कहा  ‘‘मैंने पूर्व में जो बातें कहीं थी उसपर आज भी कायम हूं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि पाकिस्तान आंतरिक संरचना को नुकसान पहुंचाता है।’’ उन्होंने कहा  ‘‘आतंकवाद एक समुदाय से नहीं  बल्कि देश से जुड़ा मामला है और जब आतंकवाद के मामलों में गिरफ्तार व्यक्ति किसी समुदाय विशेष से आते हैं तो छद्म धर्मनिरपेक्ष नेता चुप्पी क्यों साध लेते हैं।’’ उन्होंने फारुख अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा औैर कहा कि कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाते हैं तो वह चुप क्यों रहते हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह पर कथित रूप से विवादास्पद बयान देने के मामले में बिहार और झारखंड में सिंह के खिलाफ  तीन मामले दर्ज कराए गए थे। इसके बाद भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी को नसीहत देनी पड़ी थी कि भाजपा के शुभचिंतक अगर चुप रहें तो ज्यादा अच्छा है। 

Related Articles

Back to top button