राज्यराष्ट्रीय

आधा दर्जन लोगों को सियार ने किया घायल, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

woolf attackबहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मक्कापुरवा गांव में देर रात एक सियार घुस गया। उसने करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर पीट-पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर मजरा के मक्कापुरवा गांव में अचानक एक सियार आ पहुंचा। इस दौरान शोर सुनकर गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पहले सियार को भगाने की कोशिश की। खुद को घिरते देख उसने छलांग लगा दी और वहां खड़े आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, इस हमले में घायल महिला की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच रेफर कर दिया है। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर ऋषिपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मारा गया सियार नर था। उसकी उम्र करीब डेढ़ साल थी। शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया है। वहीं, इस पूरे क्षेत्र में लोगों और वन्य जीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। इसके बावजूद वन विभाग ने अभी तक इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Related Articles

Back to top button