उत्तर प्रदेशलखनऊ

आध्यात्मिक व नैतिक गुणों से परिपूर्ण बालक बनेंगे सामाजिक उत्थान में भागीदार -डा. जगदीश गांधी

सीएमएस राजाजीपुरम (I) व महानगर कैम्पस में डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) एवं महानगर कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का आयोजन बड़े ही शानदार ढंग से किया गया। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) का ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. महानगर कैम्पस का ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गांधी ने कहा कि भौतिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक व नैतिक ज्ञान की शिक्षा ही छात्रों को ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बना सकती है तथापि यही छात्र आगे चलकर सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने कहा कि सी.एम.एस. बालकों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

इसी प्रकार सी.एम.एस. महानगर कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथापि रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि बालक के चरित्र निर्माण तथा बौद्धिक क्षमताओं के विकास हेतु उन्हें स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए। भावी पीढ़ी को यह समझाना आवश्यक है कि ईश्वर एक है, धर्म एक है तथा समस्त मानव जाति एक ही परमात्मा की संतान है। यह उदार भावना परिवार, समाज, देश तथा विश्व को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button