व्यापार

आप बन सकते हैं लखपति अगर आपके पास है ये 2 रुपए का ये वाला सिक्का

img_20161212011103अगर आप ये खबर पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे क्योंकि अब एक या दो रुपए का सिक्का इतना बेकार नहीं है। 2 रुपए का एक सिक्का आपको लखपति बना सकता है।

ये खबर तब आई जब आंध्र प्रदेश में सिक्कों का स्टॉल लगाने वाले एक कारोबारी बी चंद्रशेखर के पास ऐसे ही विन्टेज सिक्कों का कलेक्शन मिला । ये सिक्के वेस्ट नहीं है। उन्होंने इन सिक्कों को बेचकर तीन लाख रुपए कमाए हैं। अगर आपके पास भी ऐसे पुराने एक या दो के सिक्के हैं तो आप भी लखपति बन सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले बी चंद्रशेखर रोड के किनारे ऐसे ही विंटेज सिक्कों का स्टॉल लगाते हैं। वह अपना यह स्टॉल वर्ल्ड तेलगु कॉन्फ्रेंस के सामने लगाते हैं। वर्ल्ड तेलगु कॉन्फ्रेंस में आयोजित होने वाली एग्जीबिशन के दौरान भारी तादात में लोग उनकी स्टॉल पर इस तरह के विंटेज सिक्कों की खरीदारी करने आते हैं और चंद्रशेखर की कमाई इसी से हो जाती है। चंद्रशेखर ने यहीं 2 रुपए का एक सिक्का 3 लाख रुपए में बेचा था।
 उस सिक्के की खास बात थी कि उसे 1973 में मुंबई मिंट में ढाला गया था। मुंबई मिंट भारत की सबसे पुरानी मिंटों में से एक है। मिंट अंग्रेजों के आर्थिक पहलुओं के लिहाज से अच्छा क्षेत्र था। मुंबई मिंट में बने सिक्कों पर हीरे के आकार का डॉट बना होता है।
 

Related Articles

Back to top button