ब्रेकिंगव्यापार

आरबीआई ने सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट को लेकर जारी किया नया आदेश

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ ने डिपॉजिट ऑफ सार्टिफिकेट के नियमों में बदलाव करते हुए इसे 5 लाख रुपए के न्यूनतम मूल्य में जारी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट बिना गारंटी वाला मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट यानी सीडी को न्यूनतम 5 लाख रुपए के मूल्य में जारी करने का फैसला किया है। न्यूनतम मूल्य के बाद इसे 5 लाख रुपए के मल्टीपल में जारी किया जाएगा। आरबीआई ने ये भी कहा है इसे केवल डीमैट के तौर पर ही जारी किया जाएगा।

आरबीआई ने कहा कि सीडी भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों को जारी किया जा सकता है। इसे कम से कम सात दिनों के लिए जारी किया जा सकता है। वहीं बिना रिजर्व बैंक के मंजूरी के इसके एवज में कर्ज जारी नहीं किया जाएगा। वहीं कुछ शर्तों के साथ इसे मैच्योरिटी से पहले पुनर्खरीद की अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश करने के दौरान रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नीतिगत दरों को चार फीसदी पर कायम रखा। रेपो रेट अपर्विर्तित रखने के साथ ही लोगों की होम सहित दूसरे लोन की ईमआई घटने की उम्मीदें खत्म हो गई।

Related Articles

Back to top button