उत्तर प्रदेशराज्य

आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीनो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, एक बेटे की हालत गंभीर

फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में शनिवार को महिला ने कमरा बंद कर तीन बच्चों के साथ आग लगाई। इसमें महिला और उसके दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीनो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, एक बेटे की हालत गंभीर

मोहल्ला रामनगर निवासी महिला अनीता का पति पवन ओझा बेलदारी करता है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पति पर काफी कर्ज भी है। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 

महिला का पति पवन सुबह आठ बजे ही काम पर चला गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने छत के रास्ते घर के अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए। 

मां और दो बच्चों की मौत

घर के अंदर अनीता देवी, उसका चार साल का बेटा साहिल, आठ साल की बेटी रागनी और छह साल का बेटा अंशुक कमरे के अंदर जली हुई अवस्था में पड़े थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अनीता, साहिल और रागनी की मौत हो गई है, जबकि अंशुक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button