आर्थिक राशिफल फरवरी 2018

मेष (Aries): इस महीने आपके ग्रहों की चाल आर्थिक तरक्की की ओर इशारा कर रही है। इस महीने किसी भी प्रकार की यात्रा करने के बारे में न सोचें। कार्यश्रेत्र में अचानक से कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें।
कर्क (Cancer): लोगों से मिलने-जुलने और संबंधों को बेहतर बनाने से ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इस महीने में की जाने वाली यात्राएं आपको अच्छे परिणाम देंगी। इस महीने आपका स्वास्थ्य भी आपका पूरा साथ देगा।
सिंह (Leo): प्रोफेशनल स्तर पर कुछ अच्छी चीजें इस महीने घटित होंगी, जो कि आपको लंबे समय तक फायदा पहुंचाएंगी। इस महीने यात्राओं के भी अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। इस महीने स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कन्या (Virgo): इस महीने आपको जीवन के कई क्षेत्रों में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आप किसी अच्छे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। इस महीने किए जाने वाले निवेशों के भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
तुला (Libra): आर्थिक तौर पर यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन प्रोफेशनल स्तर पर कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जिनके आपको अच्छे परिणाम भविष्य में मिल सकते हैं। इस महीने की जाने वाली यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी और भविष्य के लिए अच्छे परिणाम देंगी। महीने के आखिर में किन्हीं कारणों से आपका मूड अपसेट हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): आर्थिक स्तर पर आपके लिए यह बेहतर समय है। इस महीने अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छा है। भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साझेदारी में किए जाने वाले काम निकट भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे। इस महीने आप किसी अच्छी जगह पर शिफ्ट भी हो सकते हैं और किसी नई प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं।
मकर (Capricorn): इस महीने आप किसी मनपसंद जगह की सैर करने जा सकते हैं। यह उपयुक्त समय है जब आप अपने भविष्य के बारे में अच्छी योजनाएं बना सकते हैं। इस महीने अगर कहीं काम से सिलसिले से कोई यात्रा करनी है तो बेहतर होगा कि फिलहाल उसको टाल दें। करियर को लेकर इस वक्त कोई बड़ा निर्णय न लें। आर्थिक मुद्दों के बारे में विशेष सतर्कता बरतें।
कुंभ (Aquarius): आर्थिक स्तर पर इस वक्त निवेश करने का बेहतर समय है। वित्तीय पृष्ठभूमि से जुड़ी कोई महिला आपकी तरक्की में कोई अहम भूमिका निभा सकती है। करियर को लेकर कोई व्यक्ति आपकी सफलता में बड़ी बाधा पैदा कर सकता है। यात्रा के बारे में आप सावधान रहें।
मीन (Pisces): आर्थिक स्तर पर कई मौके आपको इस महीने आपको मिलेंगे। इस महीने आप बड़े निवेश में भाग ले सकते हैं। करियर के मोर्चे पर इस महीने आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सप्ताह कोई बड़ी निर्णय न लें।