अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 06 मार्च 2018, जानिए पैसो के मामले में कैसा जायेगा आपका दिन

मेष- आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।आर्थिक राशिफल: 06 मार्च 2018, जानिए पैसो के मामले में कैसा जायेगा आपका दिन

वृष-आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में एक्सचेंज करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। 

मिथुन- आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। अचानक लाभ होगा। 
कर्क- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है। 
सिंह- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। 
कन्या- आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। व्यर्थ व्यय का योग है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा। 
तुला- आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। 
वृश्चिक- आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। 
धनु- कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे। 
मकर- आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो की न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। 
कुंभ- आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आपको अपने परिवार वालों से विश्वासघात होने की संभावना है। 
मीन- जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button