उत्तर प्रदेश

आर्यकुल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से किया मतदाताओं को जागरूक

‘मतदाता जागरूकता अभियान‘ का पांचवा दिन
लखनऊ। चन्द्रावल बिजनौर स्थित आर्यकुल कालेज द्वारा संचालित आठ दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के पॉंचवे दिन छात्र-छात्राओ ने ग्राम बिजनौर एवं सरवन नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने सर्वप्रथम ग्राम बिजनौर में रैली निकालकर घर-घर सम्पर्क किया एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तत्सम्बन्धी नारों से ग्राम वासियों को मतदान अवश्य करने के लिये सचेत किया। ग्राम बिजनौर में छात्रों ने ग्राम प्रधान श्रीमति अंजू माली के निवास के निकट नुक्कड नाटक के जरिये मतदान सम्बन्धी नियम एवं अधिकारों की जानकारी दी एवं मतदान न करने से होने वाले नुकसान एवं मतदान करने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से सूचित किया।
    आज के अभियान के दूसरे चरण में विद्यार्थी ग्राम सरवन नगर पहॅुंचे और सर्वप्रथम पूरे गॉव में रैली निकालकर एवं मतदान सम्बन्धी नारों का उत्घोष करते हुए ग्रामीणों से घर-घर जाकर सम्पर्क किया। छात्रों के साथ गये शिक्षकों ने सरवन नगर गॉव के ग्राम प्रधान से मुलाकात की और नागरिकों से प्राथमिक विद्यालय पहुॅंचकर नुक्कड नाटक देखने के लिए निवेदन किया। आर्यकुल कालेज के चेयरमैन केजी. सिंह एवं प्रबन्ध निदेशक सशक्त सिंह के मार्गदर्शन में चलाये गये आज के इस अभियान में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त अन्य शिक्षक सुभाष चन्द्र तिवारी,  अरूण कुमार गुप्ता, धनेश प्रताप सिंह, सुश्री प्रियंका यादव, सुश्री प्रियंका बाजपेयी,  अनिल त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button