उत्तर प्रदेश

आर्यकुल के वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस KILOL-2017 का आगाज

लखनऊ। नटकुर-चंद्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में सोमवार को वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस KILOL-2017 का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. स्मृति सिंह (निदेशक-महिला समाख्या), विशेष अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी (सचिव अरुणिमा सिंहा फाउंडेशन),कॉलेज चेयरमैन के.जी. सिंह व निदेशक सशक्त सिंह ने ध्वजा रोहण और राष्ट्र गान से प्रतियोगिता का षुभारम्भ किया। स्मृति सिंह ने छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और षुभकामनाएं दी। पहले दिन आउट डोर खेलों में इवेंट की शुरुआत सशक्त सिंह ने क्रिकेट बैट से बॉल को हिट करके किया। स्पोर्ट्स इवेंट में पहले दिन क्रिकेट बॉयज मैच तक्षषिला और वल्लभी हाउस के बीच खेल गया जिसमे तक्षशिला हाउस ने बाज़ी मारी। 50 मीटर (बॉयज) में नालंदा हाउस के मनोज यादव व (गर्ल्स) में तक्षशिला हाउस की ममता भारती ने बाज़ी मारी। 100 मीटर रेस (बॉयज) में नालंदा हाउस के मनोज यादव ने और (गर्ल्स) में तक्षशिला हाउस की शालू यादव विजेता रही। शॉट-पुट में सुमित यादव (नालंदा हाउस) और रितिका यादव (उज्जैन हाउस), रिले (गर्ल्स) में और और (बॉयज) में नालंदा हाउस, वहीं लॉन्ग जम्प में आशीष वल्लभी हाउस के (गर्ल्स) में ममता भारती तक्षिला हाउस की विजेता रहीं। जैबलिन-थ्रो में आशीष वल्लभी हाउस के, (गर्ल्स) में समीक्षा नालंदा हाउस, डिस्क -थ्रो में आशीष वल्लभी हाउस के, (गर्ल्स) में समीक्षा नालंदा हाउस प् खो-खो उज्जैन और वल्लभी हाउस के बीच हुआ जिसमे उज्जैन ने बाज़ी मारी। खो-खो (गर्ल्स) उज्जैन और तक्षशिला हाउस के बीच हुआ जिसमें तक्षशिला हाउस ने बाज़ी मारी।
इन डोर खेलों के तहत शतरंज का मुकाबला तक्षशिला और उज्जैन हाउस के बीच हुआ जिसमे उज्जैन हाउस ने बाज़ी मारी। शतरंज (गर्ल्स) नालंदा और उज्जैन हाउस के बीच हुआ जिसमे नालंदा हाउस ने बाज़ी मारी। कैरम उज्जैन और तक्षशिला हाउस के बीच हुआ जिसमे तक्षशिला हाउस ने बाज़ी मारी। कैरम (गर्ल्स) उज्जैन और तक्षशिला हाउस के बीच हुआ जिसमे तक्षशिला हाउस ने बाज़ी मारी। कॉलेज के सभी छात्रों ने इन खेलों में खूब बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतिस्पर्धा चार हाउसेस, वल्लभी हाउस, नालंदा हाउस, तक्षिला हाउस व उज्जैन हाउस (ग्रीन हाउस) के बीच होती है।

Related Articles

Back to top button