उत्तर प्रदेशलखनऊ

आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया हिन्दी पखवारा

dsc07308लखनऊ। बिजनौर-चन्द्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेजेज में हिन्दी पखवारे के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें रखी गयी। स्लोगन लेखन, निबन्ध लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। सर्वोत्तम पोस्टर मेकिंग का निर्णय, ले0 कर्नल डा0 संतोष कुमार मिश्र एवं चेयरमैन कृष्ण गोपाल सिंह ने मिलकर लिया। इस प्रतियोगिता में किरन और प्रीति (बी.टी.सी.) ने बाजी मारी, दूसरे स्थान पर ज्ञान प्रकाश और स्वाती (बी.टी.सी.), तीसरे स्थान पर सिमरन और मेघा चन्द्रा (बी.ए.जे.एम.सी.) रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता का निर्णय डा0 नीता मिश्रा और डा0 हितैषी सिंह ने मिलकर लिया। इस प्रतियोगिता में शैलेष कुमार यादव (बी.टी.सी) ने पहले स्थान, दूसरे स्थान पर दिव्यांशु सिंह एवं तीसरे स्थान पर अंकित राय रहे।
dsc07322
dsc07318
हिन्दी पखवारा के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रो0 रंजन, आर्यकुल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो0 दुर्गेशमणि त्रिपाठी व प्रो0 राजीव जौहरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन, आर्यकुल ग्रुप आफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने हिन्दी भाषा के महत्व को बताते हुए किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है और हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय स्थान दिलाने के लिए हम सबको निरंतर प्रयास करना होगा‘। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अलावा फार्मेसी के विभागाध्यक्ष आदित्य सिंह, मैनेजमेन्ट व एजुकेशन की विभागाध्यक्ष अंकिता अग्रवाल के साथ ही साथ शिक्षकों में एच.आर. प्रमुख नेहा वर्मा, एस.सी. तिवारी, डा0 अजय शुक्ला, स्तुति वर्मा, रोहित मोहन, श्वेता सिंह, प्रणति श्रीवास्तव, रौशनी रिजवी, रूबी यादव, प्रियंका बाजपेई, प्रियंका तिवारी, अब्दुल रब खान व अन्य मौजूद रहे। स्लोगन लेखन का निर्णय मैनेजमेन्ट विभाग की अध्यक्षा सुश्री अंकिता अग्रवाल एवं एच.आर. प्रमुख नेहा वर्मा ने किया। इसमें प्रथम स्थान पूनम शर्मा, द्वितीय स्थान गरिमा मिश्रा एवं तृतीय स्थान की विजेता पुष्पांजलि यादव घोषित किये गये।

Related Articles

Back to top button