आलू के रस में छिपे होते हैं गजब के फायदे, जरुर करे ट्राई

आलू एक ऐसी चीज है जो हर घर में आपको कभी भी मिल जाएगा। यही एक ऐसी चीज है जिसका सेवन कोई भी व्रत वाला इंसान या फिर बिना व्रत वाला शख्स कर सकता है लेकिन क्या आपको पता है आलू का रस न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं सनी लियोन और डेनियल
तो चलिए आपको बताते हैं कि आलू के रस से कौन कौन से फायदे होते हैं।
वजन बढ़ने से रोकता है
सुबह का पहला मील या यूं कहें कि नाश्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप नाश्ते से पहले आलू के रस को पिएंगे तो आपका वजन हमेशा नियंत्रित रहेगा।
गठिया रोग से बचाने में सहायक
आलू के जूस को पीने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है जो गठिया की सूजन को कम करने का काम करता है।
एसिडिटी में देता है आराम
गैस की समस्या से परेशान है तो आलू का रस आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसे रोजाना आधा कप पिएं।
पेट की जलन को करता है दूर
अक्सर लोग पेट में जलन की शिकायत करते हैं ऐसा होने पर इस जूस को तुरंत पिएं पेट की जलन में आराम मिलेगा।




