जीवनशैली

इंडिया में संबंध बनाने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, महिलाओं को लेकर सामने आई ये चौका देने वाली रिपोर्ट

आज के समय में भी भारत में शारीरिक संबंध के बारे में बात करने से लोग कतराते हैं। शारीरिक संबंध से जुड़ी सभी चीजों को लोग काफी प्राइवेट मानते हैं और यही वजह है कि इसके बारे में खुलकर बातें नहीं करना चाहते। इसी क्रम में भारतीय लोग किन तरीकों से शारीरिक संबंध बनाते हैं, ये जानने के लिए एक रिसर्च हुई।

सेक्शुअल हेल्थ स्टार्टअप दैट्स पर्सनल (that’s personal) की तरफ से एक रिसर्च की गई।

रिसर्च के दौरान 4 साल तक तकरीबन 60 लाख भारतीयों से सेक्स पैटर्न से जुड़ी सभी चीजों के बारे में जानकारी इकट्ठी की गई और उसके बाद ये कुछ नतीजे निकाले गए।

इन नतीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जानें क्या हैं वह चीजें-

सेक्स प्रोडक्ट्स से जुड़े सवाल

सेक्स प्रोडक्ट्स से जुड़े कुछ सवाल पर ये नतीजे सामने आए हैं कि पुरुष सबसे ज्यादा लुब्रिकेंट्स और महिलाएं ज्यादातर इंटिमेट मसाजर खरीदती हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो सेक्स प्रोडक्ट्स खरीदने के मामले में एक नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

शहरों के हिसाब से पैरामीटर्स

अगर शहरों की बात की जाए तो कामोत्तेजना के पैरामीटर्स के मामले में मुंबई एक नंबर पर है। वहीं दिल्ली दूसरे स्थान पर और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।

यहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं खरीदती हैं कॉन्डम

इस रिसर्च में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि 3 शहर ऐसे हैं जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं कॉन्डम खरीदती हैं।

रिसर्च के नतीजों के मुताबिक वडोदरा, पुणे और तिरुवनंतपुरम ये तीन शहर हैं। अगर टोटल बायर्स की बात करें तो 62 प्रतिशत पुरुष कॉन्डम खरीदते हैं।

ये है सबसे रोमांटिक महीना

फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक होता है। ऐसे में भारत में लोगों के मुताबिक सबसे रोमांटिक महीना फरवरी होता है और सबसे कम रोमांटिक महीना मार्च होता है।

Related Articles

Back to top button