मादा वनमानुष को वेश्यावृति के धंधे में धकेला

नई दिल्ली: इंसानों कीमानसिकता कितनी कुंठित हो सकती है आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। दुनिया में कई ऐसे मामले मिल जाएंगे जो बता रहा है कि इंसान आधुनिकता की दौड़ में मानवीय संवेदनाओं को पीछे छोड़ता जा रहा है। इसकी बानगी है दुनिया भर की सुर्खियों में जगह पाने वाली मादा वनमानुष ‘पोनी’ की कहानी। इंडोनेशिया में एक ऐसी घटना हुई जिसे जानने के बाद आपको शर्म आ जाएगी। इंडोनेशिया में एक गांव मादा वनमानुष को वेश्यावृति के धंधे में धकेल दिया गया।
जानवरों से वेश्यावृति के ऐसे मामले हमारे लिए खतरे के संकेत की तरह हैं। साल 2003 में मादा वनमानुष को बॉर्नियो की जंगल से चुरा लिया गया था। उस वक्त मादा वनमानुष बहुत छोटी थी। वहां से चुराकर उसे एक वेश्यालय में ले जाया गया। जहां पोनी को एक ताड़ के पेड़ से बांधकर रखा जाता था। इस जानवर के साथ इंसान दो पौंड की राशि चुकाकर अपने हैवान होने का सबूत देते थे। उसे चेन से बांधकर उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली।
कई सालों बाद जब उसे बचाया गया था तो राहतकर्मियों ने ऐसी सच्चाई बताई जिसे जानकर आप हिल जाएंगे। वेश्यालय में पोनी को किसी महिला की तरह पेश किया जाता था। उसके शरीर से बालों को हटा दिया गया था। वह खूबसूरत दिखे, इसलिए उसे गहने पहना दिए जाते थे। और तो और, मादा वनमानुष को इस तरह से ट्रेन किया गया था ताकि उसके पास आने वाले ग्राहक खुश हो सकें। लेकिन अपने साथ होने वाली हैवानियत का अंदाजा है उसे। जैसे ही उसे दरवाजे पर कोई पुरुष नजर आता वह डर से सहम जाती। आस-पास किसी को मर्द को देखने के बाद वह दूर भागने की कोशिश करने लगती है।