अन्तर्राष्ट्रीय

इक्वाडोर में बुधवार को आए भूकंप के बाद लोग घबराकर सड़कों पर भागने लगे

ecuador-quake_650x400_41461005708मांटा: इक्वाडोर में सप्ताहांत में आए भीषण भूकंप के बाद आए 6.1 तीव्रता के भूकंप बाद के झटके ने लोगों को और अधिक नुकसान की आशंका से डराकर रख दिया। इस दौरान घबराए हुए निवासी अपने घरों से बाहर सड़कों की ओर भागने लगे।

भूकंप बाद का यह झटका तड़के आया। यह गत शनिवार को 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद आया अब तक का सबसे तगड़ा झटका था। शनिवार को आए भूकंप में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पोटरेवीजो में कई लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और वे एक पूर्व हवाईअड्डे पर चले गए हैं, जहां अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

550 से ज्यादा लोगों की मौत
सरकार ने कहा कि ज्ञात मृतकों की संख्या 553 है लेकिन अधिकारियों को और शव मिलने का अंदेशा है। लगभग 7000 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कम से कम 11 विदेशी शामिल हैं।

तेज धूप में भोजन-पानी के खड़े रहे लोग
मांटा में बुधवार को लोग तेज धूप में पानी और भोजन आपूर्ति के लिए घंटों तक खड़े रहे। सैनिकों ने बाड़बंद अवरोधकों के जरिए नियंत्रण बनाकर रखा।

शनिवार को भयावह भूकंप आया था
सरकार के अनुसार, शनिवार के भूकंप में लगभग 1500 इमारतें क्षतिग्रस्त या प्रभावित हुई थीं और लगभग 23,500 लोग बेघर हो गए थे। वर्ष 1949 में आए भूकंप के बाद से यह इक्वाडोर का सबसे भयावह भूकंप था। वर्ष 1949 में आए भूकंप में 5000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button