अन्तर्राष्ट्रीय

इटली के जेनोआ शहर में ढहा पुल, 38 लोगो की मौत, कुछ लोग लापता

इटली के बंदरगाह शहर जेनोआ में एक पुल ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। गृह मंत्री मात्तेओ साल्विनी ने आज यह जानकारी दी। साल्विनी ने दक्षिणी क्षेत्र कलाब्रिया में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम इस समय 38 लोगों की मौत होने और कुछ लोगों के लापता होने की पुष्टि करते हैं।’’ 

इटली के जेनोआ शहर में ढहा पुल, 38 लोगो की मौत, कुछ लोग लापताइस बीच सरकार ने हादसे के लिए देश की मोटरवेज की प्रभारी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। साल्विनी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में आठ, 12 और 13 वर्ष के बच्चें भी शामिल हैं। कुछ लोग अभी भी लापता है। 

उपप्रधानमंत्री लुईगी डी मेइओ ने कहा कि इस हादसे को ‘‘टाला जा सकता था।’’ गृह मंत्रालय के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 16 लोग घायल हुए है जिनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल है।

Related Articles

Back to top button