स्पोर्ट्स

इन खिलाड़ियों की रातों-रात चमकी किस्मत, बने करोड़पति

नई दिल्ली: आईपीएल के 12वें सीजन के लिए जयपुर में कल खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस ऑक्शन में कुल 351 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने कुल 70 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर और इन्हें खरीदा। इस नीलामी में भारतीय पेसर जयदेव उनादकत और अनकैप्ड वरुण चक्रवर्ती को सबसे महंगे बिके। वहीं इस सीजन के लिए कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनपर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई जबकि इशांत शर्मा और लसिथा मलिंगा जैसे खिलाड़ियों की आईपीएल वापसी हुई है।

  • 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले पेसर जयदेव उनादकत को उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ने फिर खरीद लिया। हालांकि पिछली बार 11.5 करोड़ में बिके जयदेव इस बार 8.4 करोड़ में टीम में शामिल हुए। वह फिर भी सबसे महंगे खिलाड़ी बने
  • युवा खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को आठ करोड़ 40 लाख की कीमत में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया जबकि उनका बेस प्राइज महज 20 लाख का था
  • इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन के लिए भी अच्छी खासी कीमत अदा की। हाल ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये अदा किया
  • दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इनग्राम को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेस्ट इंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को 5 करोड़ में खरीदा
  • पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल को दिल्ली ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा
  • चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को 5 करोड़ रुपये में खरीदा
  • आरसीबी ने शिवम दूबे को 5 करोड़ रुपये में खरीदा- मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा
  • प्रभशिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ में 80 लाख में खरीदा
  • विकेटकीपकर बल्लेबाज निकोलस पूरन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा
  • शेमरॉन हैटमायर को आरसीबी ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा
  • आरसीबी ने अक्षदीपनाथ को 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा
  • बरिंदर सरन को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा
  • तेज गेंदबाज वरुण एरॉन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा
  • इंग्लैंड के जॉनी बेयरेस्टॉ को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा
  • सेफर्न रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स को 2 करोड़ में खरीदा
  • लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में खरीदा
  • दिल्ली कैपिटल्स ने हनुमा विहारी को 2 करोड़ रुपए में खरीदा
  • लूकी फर्ग्यूसन को कोलकाता नाइट राइडर ने 1 करोड़ 60 लाख में खरीदा
  • आरसीबी ने प्रयास रय बर्मन को 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा
  • ऋद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक करोड़ 20 लाख में खरीदा
  • इशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा
  • ओशियन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख में खरीदा
  • केकेआर ने जोए डेनली को 1 करोड़ में खरीदा
  • मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को 1 करोड़ की बेस प्राइज पर अपने टीम में किया शामिल
  • मार्टिन गप्टिल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1करोड़ में खरीदा
  • नमोलप्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख में खरीदा
  • हैरी ग्रुने को केकेआर ने 75 लाख में खरीदा
  • हिम्मत सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 65 लाख में खरीदा
  • लेम लाइवस्टोन को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख में खरीदा
  • आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के हेनरी क्लासेन को 50 लाख में खरीदा
  • शशांक सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया
  • दर्शन नलकेंडे को किंग्स इलेवन पंजाब ने 30 लाख में खरीदा
  • पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले सरफराज खान को किंग्स इलेवन पंजाब 25 लाख में खरीदा
  • रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में अपनी टीम में किया शामिल
  • राजस्थान रॉयल्स ने एश्टन टर्नर को 20 लाख में अपनी टीम में किया शामिल
  • राजस्थान रॉयल्स ने मनन वोहरा को 20 लाख में खरीदा
  • केकेआर ने श्रीकांत मुंडे को 20 लाख में खरीदा
  • दिल्ली कैपिटल्स ने बंदारु अय्यपा को 20 लाख कीमत पर खरीदा
  • शुभम रंजने को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा
  • ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख में खरीदा
  • जलज सक्सेना को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा
  • हरप्रीत बरार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख में खरीदा
  • अग्निवेश अयाची को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख में खरीदा
  • मिलिंद कुमार को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा
  • मुंबई इंडियंस ने पंकज जयसवाल को 20 लाख में खरीदा
  • अर्शदीप सिंह को 20 लाख की बेस प्राइज पर किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
  • केकेआर ने निखिल नाइक को 20 लाख में खरीदा
  • एनरीक नोर्टजी को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा
  • नाथु सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा
  • देवदत्त पड्डीकल को आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा

Related Articles

Back to top button