स्वास्थ्य

इन 5 चीजों को खाने से गायब हो जाएगा दांतों का पीलापन, मोतियों सी चमकने लगेगी मुस्कान

whitening-teeth-5652b006d5547_lदांतों को चमकाने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेेगी, बस रेगुलर इन 5 चीजों को अपने खाने में शामिल करें। आइए जानते हैं इनके गुणों के बारे में…

1-  एक सेब अच्छी तरह से चबाकर खाएं। मैलिक एसिड होने के कारण इससे मुंह में स्लाइवा बनता है। दांतों के लिए सेब एक अच्छा स्क्रबर है। इससे दांतों का पीलापन चला जाता है।

2- चीज खाने से दांत सुंदर हो जाएंगे। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मिनरल्स होते हैं, जिनसे दांत चमकने के साथ मजबूत होते हैं। इसमें प्रोटीन भी होता है। दांतों का रंग ठीक रहता है। चीज में लैक्टिक एसिड होता है, जिससे दांत कमजोर भी नहीं होते और सफेद भी रहते हैं।

3- थोड़े से किशमिश के दाने चबाने से दांतों से प्लैक कम होता है। प्लैक से दांत कमजोर होते हैं। किशमिश चबाने से दांत सफेद भी होते हैं। किशमिश में पाए जाने वाले तत्वों की मदद से खाने-पीने की अन्य चीजों द्वारा पैदा किए जाने वाले एसिड्स का असर भी कम होता है। इससे दांतों पर दाग भी नहीं पड़ते।
4- ब्रोकली और सलाद फाइबर होता है। इससे मुंह में इंफ्लेमेशन कम होता है। मुंह में इंफ्लेमेशन की स्थिति तब उत्पन्न होती है थोड़ी-सी भी गर्म या ठंडी चीज खाने से लाल निशान बन जाते हैं। ताजी और कच्ची ब्रोकली खाने से दांतों की सफाई भी होती रहती है और साथ ही उन पर पॉलिशिंग भी होती है। 
5- पाइनेपल में ब्रोमेलेन पाया जाता है। ब्रोमेलेन ऐसा तत्व है जो दांतों की सफेदी बढ़ाता है। मात्र एक पाइनेपल की स्लाइस खाने से भी दांतों की चमक बरकरार रहती है।

 

Related Articles

Back to top button