अद्धयात्म
इन 6 राशियों पर पड़ने वाली हैं शनिदेव की क्रूर नजरें, पहले से हो जाएँ तैयार
![इन 6 राशियों पर पड़ने वाली हैं शनिदेव की क्रूर नजरें, पहले से हो जाएँ तैयार](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/shani-and-shiv-05.08.17-1.jpg)
न्यायधीश ग्रह शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, 18 अप्रैल को वक्री हुए शनिदेव धनु राशि में 6 सितंबर की शाम को मार्गी होंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी पर बुरा तो किसी पर अच्छा। इन छह राशियों पर इसका बुरा असर हो सकता है।![इन 6 राशियों पर पड़ने वाली हैं शनिदेव की क्रूर नजरें, पहले से हो जाएँ तैयार](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/shani-and-shiv-05.08.17-1.jpg)
![इन 6 राशियों पर पड़ने वाली हैं शनिदेव की क्रूर नजरें, पहले से हो जाएँ तैयार](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/shani-and-shiv-05.08.17-1.jpg)
मेष राशि: इस राशि के जातकों का स्वामी राशि मंगल है। इस राशि का शनि से बेहतर संबंध नहीं होने से उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों के कामों में अड़चने आएंगी। वहीं काम भी मन मुताबिक नहीं होगा। नए लोगों से मित्रता धन को नुकसान पहुंचाएगी। शनिवार के दिन काले उड़द सरसों के तेल में डालकर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि के मार्गी होने के बाद अधिक सावधान रहना होगा। उनकी जरा सी लापरवाही से परिवार में विवाद हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, लेकिन तबादला हो सकता है। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
धनु राशि : इस राशि के जातकों को भी अधिक सावधान रहना होगा। शनि के मार्गी होने से मिथुन के सप्तम भाव का लाभ मिलेगा, लेकिन बहस से बचें, नहीं तो परिवार में तनाव होगा। जीवन में निराशा हावी होगी। दबा हुआ धन वापस मिल सकता है। काले कुत्ते को भोजन कराएं।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को अधिक लाभ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तबादले के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय के योग तो बन रहे है, लेकिन ये जल्दी खर्च भी हो जाएगा। ऐसे जातकों को नवंबर के बाद अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। काले वस्त्र दान करें और शनिदेव पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने से कामकाज में कमजोर गति होगी। प्रयासों से आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पहले से निवेश किया हुआ है तो आपको इसका लाभ मिलेगा, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। काले तिल में सरसों का तेल डालकर चढ़ाएं।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने से कामकाज में कमजोर गति होगी। प्रयासों से आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पहले से निवेश किया हुआ है तो आपको इसका लाभ मिलेगा, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। काले तिल में सरसों का तेल डालकर चढ़ाएं।