अन्तर्राष्ट्रीय
इराक: भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने की गोलीबारी, 6 प्रदर्शनकारियों की मौत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/11/IRAQ-PROTESTS3-1011_1573356701.jpg)
इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। राजधानी बगदाद के अलावा दूसरे शहरों में तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे। इसमें छह प्रदर्शनकारी मारे गए, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। इराक के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि उम्म कासर शहर में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गए। इसके अलावा राजधानी बगदाद में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/11/IRAQ-PROTESTS3-1011_1573356701.jpg)