राष्ट्रीय
इराक में बंधक भारतीय सुरक्षित : विदेश मंत्रालय
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/07/Akbaruddin.jpg)
नई दिल्ली । इराक में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए भारतीय सुरक्षित हैं और उनकी त्वरित रिहाई सुनिश्चित कराने के सभी प्रयास आजमाए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यहां संवाददाताओं को अकबरुद्दीन ने बताया ‘‘हमने अपने मध्यस्थों के जरिए बंधक भारतीयों से संपर्क साधा है। उन्हें अभी तक किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है लेकिन वे अभी तक बंधक हैं।’’ उनकी रिहाई के प्रयास के बारे में उन्होंने कहा ‘‘कूटनीतिक प्रयासों से भी आगे बढ़कर उनकी रिहाई के लिए हर संभव उपाय आजमाए जा रहे हैं।’’