टॉप न्यूज़
इसरो को गांधी शांति पुरस्कार, मोदी ने दी बधाई
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/09/modi11.jpg)
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों की कड़ी मेहनत के प्रति एक उपयुक्त सम्मान है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतरिक्ष एजेंसी को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया। उसके कुछ घंटे बाद मोदी ने ट्वीट किया गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने पर इसरो को बधाई। उन्होंने टवीट किया यह वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों की कड़ी मेहनत के प्रति एक उपयुक्त सम्मान है। इसरो को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के उपयोग के जरिये भारत में बदलाव के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान के तहत एक करोड़ रूपये नगद, एक पट्टिका एवं एक प्रशस्तिपत्र पदान किया गया।