जीवनशैली

इस तरह लहसुन खाने से प्रेगेनेंट महिलाओं का हो सकता है मिसकैरेज का खतरा

लहसुन सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। ये प्रोटीन, विटामिन, खनिज, लवण की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन में अलिसिन नामक एंटीबॉयटिक भी पाया जाता है। भुना हुआ लहसुन रात में सोने से पहले खाने से कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

इस तरह लहसुन खाने से प्रेगेनेंट महिलाओं का हो सकता है मिसकैरेज का खतराजी, हां जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही हर चीज के दो रूप होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं होता है कि अगर जो चीज आपके लिए फायदेमंद है तो वो बुरी नहीं हो सकती है। आयुर्वेद के अुनसार कभी-कभी फायदे की जगह लहसुन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानें किन बिमारियों में आपके लहसुन से परहेज करना चाहिए।

जिन लोगों के ब्लज प्रेशर की शिकायत है उन लोगों को लहसुन से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि लहसुन के सेवन से नसों नें ब्लॉकेज खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। जो की हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता है।

वैसे तो लहसुन हमारे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ये उन लोगों के लिए उतना ही ज्यादा नुकसादायक भी है जिन्हें लीवर से जुड़ी कोई परेशानी है या बिमारी है। जिन लोगों को लीवर से जुड़ी कोई भी परेशानी या बिमारी है उन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनके लीवर के डैमेज होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को भी लहसुन से दूर बनानी चाहिए। क्योंकि लहसुन की तासिर गर्म होती है। इसलिए कच्चा लहसुन ज्यादा खाने से मिसकैरेज का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button