अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

इस देश की हर 8वीं महिला हुई अपनी जिंदगी में रेप की शिकार

दुनिया भर में अपनी आधुनिक जिंदगी के लिए मशहूर फ्रांस के बारे में यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में हर 8वीं महिला को अपनी जिंदगी में कभी न कभी रेप का शिकार होना पड़ा है। पैरिस स्थित एक थिंक टैंक फाउंडेशन जीन जॉरेस के मुताबिक देश की करीब 40 लाख महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है। यह आंकड़ा फ्रांस की महिला आबादी का 12 पर्सेंट है यानी देश की हर 8वीं महिला अपनी जिंदगी में रेप का शिकार हुई है।इस देश की हर 8वीं महिला हुई अपनी जिंदगी में रेप की शिकार

ब्रिटिश अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक 58 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे गलत व्यवहार की शिकार हुई हैं। 43 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें उनकी अनुमति के बगैर छुआ गया है। तकरीबन आधी महिलाओं का कहना था कि उन्हें मौखिक रूप से अपशब्द कह गए और लिंगभेदी टिप्पणियां की गईं। यही नहीं हर 5वीं महिला ने माना कि उन्हें पॉर्न सामग्री से युक्त ईमेल और टेक्स्ट मेसेज मिले हैं। 
स्टडी के मुताबिक बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी में कई बार उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। महिलाओं और युवतियों के उत्पीड़न के खिलाफ पूरी दुनिया में आवाजें उठने के दौर में फ्रांस के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 

Related Articles

Back to top button